थाम लो पतवार प्रभूजी Tham Lo Patwar Prabhu Ji - Full Song | Hriday Gattani | Rashi K, Akshat | Pradeep Sahil, Bawa Gulzar
थाम लो पतवार प्रभूजी Tham Lo Patwar Prabhuji Song Lyrics:
थाम लो पतवार, प्रभूजी थाम लो पतवार
अब थाम लो पतवार, प्रभूजी थाम लो पतवार
सागर गहरा, नाव पुरानी,
जाना है भव पार…
**
डूब रहा आशा का सूरज, आ भी जाओ भगवन
राह दिखाओ गुमराहों को, पार लगाओ भगवन
ढूँढ रहे हैं "साहिल" कब से
हम बेबस लाचार…
**
गूँज रहे तूफ़ान भयंकर, जीवन के सागर में
गरज रहीं घनघोर घटायें, नयनों के अम्बर में
टेर सुनोगे कब हम सब की
कब से रहे पुकार…
**
**
उठती गिरती लहरें देख के मन खाए हिचकोले
सर सर करती चलें हवायें, डगमग नैया डोले
आ भी जाओ पार लगाने
बन के खेवनहार…
गीतकार प्रदीप साहिल
0 टिप्पणियाँ