कश्मीर है भारत का कश्मीर न देंगे
फिल्मः जौहर इन कश्मीर
जन्नत की तस्वीर, यह तस्वीर न देंगे
हाथों में किसी गैर के तकदीर न देंगे
कश्मीर है भारत का कश्मीर न देंगे
धमकी से किसी जुल्म के हम डर नहीं सकते
समझौता किसी देश का हम कर नहीं सकते
क्या डालेगा तू फूट यह घर है कबीर का
झगड़ा नहीं हो सकता है तुलसी से मीर का
जो फूल चमन का है, चमन में ही खिलेगा
अब्दुल हमीद अपने वतन पर मिटेगा
लुटने कभी आजादी की जागीर न देंगे
कश्मीर है भारत का...
परदेश से तूने हथियार मंगाए
कीलर ने नैट से सेवरजेट गिराए
हथियारों से कर सकता नहीं दिल पे तू कब्जा
ताकत से बड़ा देश की खिदमत का है जज्बा
गद्दार है वह हिन्द का जो प्यार तुझे दे
वह अमन का दुश्मन है जो हथियार तुझे दे
दीवाने के हम हाथ में कश्मीर न देंगे
कश्मीर है भारत का...
0 टिप्पणियाँ