फिल्मः अपना देश
गीतः शम्स
संगीतः पुरषोत्तम
स्वर : पुष्पा हंस व साथी
जय हिन्द कहो जय हिन्द
जय हिन्द कहो जय हिन्द, देखो अपने तिरंगे में आन
देख रंगी निशानों में शान अपनी
दे दो आन पे, शान पे जान अपनी, जय हिन्द..
यह देश हमारा दाता है, यह देश हमारी माता है
वीरों अपना नाता है, जय हिन्द...
श्रीकृष्ण के अर्जुन के हम, श्रीराम के नाम, दे दे दम
सीता सीता के सर की सब को कसम, जय हिन्द...
जय बुद्ध अशोक और नित कलकी, जय जय अकबर महाबली
जय वीर शिवाजी छत्रपति, जय हिन्द...
जयलक्ष्मी रानी झांसी की, जय सुभाष की, जय क्रांति की
जय जाग उठे जयकारों से, ऊंचे-ऊंचे ललकारों से
आकाश हिला दो नारों से जय हिन्द...
जय जाग उठे जयकारों से
0 टिप्पणियाँ