वो भारत देश है मेरा गाने के बोल


फिल्मः सिकन्दर-ए-आजम
गीतः राजेन्द्र कृष्ण
संगीतः हंसराज
स्वर : रफी





वो भारत देश है मेरा






जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा
वो भारत देश है मेरा, वो भारत...
जहां सत्य अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश मेरा, जहां डाल...






यह धरती जहां ऋषि-मुनि जपते प्रभु नाम की माला
जहां हर बालक एक मोहन है और राधा हर इक बाला
जहां सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना डेरा
वो भारत देश है मेरा...






अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले
कहीं दीवाली की जगमग है होली के कहीं मेले
जहां राग रंग और खुशी का चहुं ओर है घेरा
वो भारत देश है मेरा...






जहां आसमान से बातें करते मंदिर और शिवाले
किसी नगर में किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
प्रेम की बंशी जहां बजाता आए शाम सवेरा
वो भारत देश है मेरा...


0 टिप्पणियाँ