तू जान ले पाकिस्तान गाने के बोल



गीतः साहिर
संगीतः खय्याम
स्वर: महेन्द्र कपूर





तू जान ले पाकिस्तान






तू जान ले पाकिस्तान
ताकत से झुका ले कोई हमें यह काम नहीं आसान
यह जान ले पाकिस्तान...






टीपू की चमकती तेग हैं हम अर्जुन का दहकता बान
यह जान ले पाकिस्तान...






दिल है बड़ा धरती भी बड़ी, अपने को किसी से बैर नहीं
लेकिन जो बुरी नियत से बढ़े, उसकी तो कोई खैर नहीं
दुनिया की सभी कौमों के लिए, अपना है ऐलान
यह जान ले पाकिस्तान...






नापाक इरादों ने बढ़कर, इस देश की धरती घेरी है
उस देश की धरती पर हमने, नेहरू की राख बिखेरी है
उस राख की इज्जत रखने को, हो जाएंगे सब कुर्बान
यह जान ले पाकिस्तान...






वह वक्त गया वह दौर गया, जब दो कौमों का नारा था
अब एक है सब हिन्दुस्तान, अब एक है हिन्दुस्तान
यह जान ले पाकिस्तान...






गैरों के सहारे राज करे, जो खुद अपनी आजादी पर
वह लोग न लहरा पाएंगे, परचम कश्मीर की वादी पर
मांगे हुए टैंकों का दमखम, कुछ देर का है मेहमान
यह जान ले पाकिस्तान...






हम अपने तिरंगे झंडे के, दुश्मन को कुचलकर रख देंगे
जो इस धरती पर आगे बढ़े, उसको मसलकर दम लेंगे
रोके से न रोका जाएगा, बढ़ता हुआ तूफान
यह जान ले पाकिस्तान...


0 टिप्पणियाँ