सरफरोशी की तमन्ना गाने के बोल हिंदी में | Sarfaroshi Ki Tamanna Lyrics in Hindi

सरफरोशी की तमन्ना गाने के बोल हिंदी में | Sarfaroshi Ki Tamanna Lyrics in Hindi

देश भक्ति गीत लिरिक्स हिन्दी में | Desh Bhakti Geet Lyrics in Hindi

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है ।

करता नहीं क्यों दूसरा कुछ बातचीत,
देखता हूँ मैं जिसे वो चुप तेरी महफिल मैं है ।

यों खड़ा मक़्तल में कातिल कह रहा है बार-बार
क्या तमन्ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है ।

ऐ शहीदे-मुल्को-मिल्लत मैं तेरे ऊपर निसार
अब तेरी हिम्मत का चर्चा ग़ैर की महफिल में है ।

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां,
हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है ।

खींच कर लाई है सब को कत्ल होने की उम्मीद,
आशिकों का आज जमघट कूचा-ऐ-कातिल में है ।

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है ।

https://youtu.be/LLw0-5lmxR4
सरफरोशी की तमन्ना गाने के बोल हिंदी में | Sarfaroshi Ki Tamanna Lyrics in Hindi

  • रचनाकार: बिस्मिल अज़ीमाबादी
  • फिल्म – शहीद भगत सिंह

0 टिप्पणियाँ