तू मिला तो है ना - Tu Mila To Hai Na (Arijit Singh, De De Pyaar De)


तू मिला तो है ना - Tu Mila To Hai Na (Arijit Singh, De De Pyaar De)










मैंने ख़्वाबों में तुम्हारा नूर देखा है
दिल ने भी तुमको कहीं तो ज़रूर देखा है
मैं रोज़ तेरा, चेहरा सुनहरा
आँखों में ले के जगा
क्या जानता था, तू भी था मेरा
अब जो मिला तो लगा
देर से ही सही मगर तू मिला
मिला तो है ना
धीरे-धीरे सही मगर फासला
मिटा तो है ना
देर से ही सही मगर...





तुझसे किसी भी बहाने
मैं रोज़ मिलता रहूँ
ख़ुद को भी मैं जान लूँगा
जो मैं तुझे जान लूँ
तू जो दिखाए, देखे निगाहें
तू जो सुनाए सुनूँ
साँसों की है अब, किसे ज़रूरत
तेरे भरोसे जियूँ
देर से ही सही मगर...





रहने लगा आजकल हूँ
मैं पास इतना तेरे
सारी तेरी आती-जाती
मैं गिन सकूँ धड़कनें
आँखों में तेरी, रातें ख़तम हों
बाँहों में हो हर सुबह
फिर भी ना अपनी, बातें ख़तम हों
चलता रहे सिलसिला
देर से ही सही मगर...





तू मिला तो है ना - Tu Mila To Hai Na (Arijit Singh, De De Pyaar De)










  • Movie/Album: दे दे प्यार दे (2019)
  • Music By: अमाल मलिक
  • Lyrics By: कुणाल वर्मा
  • Performed By: अरिजीत सिंह















0 टिप्पणियाँ